तमिलनाडु में कोयंबटूर (Coimbatore) रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने 7 जुलाई को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच में अनसुलझे पारिवारिक मुद्दे आत्महत्या के संभावित कारण लग रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि DIG सी विजय कुमार (DIG C Vijayakumar) ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का निधन पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है।
कौन थे विजय कुमार?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि डीआईजी सी विजय कुमार ने शहर के रेड फील्ड्स स्थित अपने आवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2009 बैच के अधिकारी विजय कुमार ने इसी साल जनवरी में DIG का पदभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने चेन्नई के अन्ना नगर में DCP के रूप में सेवाएं दी थीं। वह कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम और तिरुवरूर जिलों में SP पद पर भी कार्य कर चुके थे।
तमिलनाडु में हाल के वर्षों में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले तिरुचेंनगोड़े की तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक विष्णु प्रिया ने 2015 में नमक्कल जिले में स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह सी विजय कुमार की मौत की खबर से शोकाकुल तथा स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “विजयकुमार ने तमिलनाडु पुलिस बल में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं जिसमें जिले का पुलिस अधीक्षक पद शामिल है। उनका निधन तमिलनाडु पुलिस विभाग के लिए भारी क्षति है। उनके परिवार, मित्रों तथा पुलिस बल के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
घटना से पहले तक सामान्य रही थी दिनचर्या
विजय कुमार अपनी मौत से पहले 6 जुलाई की रात को अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, साथ ही शुक्रवार सुबह भी उनकी दिनचर्या सामान्य रही थी। शुक्रवार सुबह भी विजयकुमार के आवास पर कुछ असामान्य बात नहीं लग रही थी। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ महीने से उनका डिप्रेशन संबंधी इलाज चल रहा था। खुदकुशी से एक दिन पहले दिन में एक अधिकारी ने उन्हें कुछ परेशान पाया था।
कुमार आमतौर पर सुबह सात बजे अपने अधीनस्थ जिलों की दैनिक स्थिति रिपोर्ट (DSR) की जांच करते थे। शुक्रवार को भी उन्होंने सुबह करीब 6.30 बजे डीएसआर का निरीक्षण किया था। इसके बाद वह वहां गए, जहां उनके पीएसओ की पिस्तौल रखी हुई थी। कुमार ने उसे उठाया, अपने कैंप कार्यालय के बरामदे की ओर बढ़े और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। कुमार की पत्नी और उनकी बेटी पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गईं, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)