• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

दिल्ली: पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, भारत सरकार वैवाहिक कानूनों को जेंडर न्यूट्रल कब बनाएगी?

Team VFMI by Team VFMI
July 26, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Delhi Police Constable Narendra Suicide (Image: NDTV)

34
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

भारत में विवाहित पुरुषों द्वारा की जा रही खुदकुशी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। यह संख्या विवाहित महिलाओं द्वारा की गई आत्महत्याओं का 2.6 गुना अधिक है। हालांकि, दुर्भाग्य से कोई भी सरकार इस समस्या से निपटने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, क्योंकि पुरुषों और उनके जीवन की कीमत पर महिलाओं को खुश करना शायद नए भारत में मंत्र लग रहा है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस बार एक और पति की खुदकुशी (Husband Suicide in Delhi) की दुखद खबर आई है।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार को शकरपुर पुलिस कॉलोनी में अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अपनी वैगन-आर कार में शुक्रवार दोपहर को कनपटी में गोली मार ली। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह पारिवारिक समस्याओं से परेशान था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नरेंद्र शकरपुर क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे थे। 12 साल पहले 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए नरेंद्र ने क्राइम ब्रांच ऑफिस से पिस्तौल ली और लक्ष्मी नगर थाना परिसर में बने फ्लैट्स की पार्किंग में खड़ी अपनी कार में खुद को गोली मार ली।

इंडिया टीवी से बात करते हुए, डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि दोपहर करीब 12:45 बजे लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों ने देखा कि हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने लक्ष्मी नगर पुलिस कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी अपनी कार में खुद को गोली मार ली थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स                                                               

पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)

Delhi Head Constable Shoots Himself Dead As He Was Allegedly Undergoing Family Problems | When Will GOI Make Matrimonial Laws Gender Neutral?

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)