• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

दिल्ली: माइक्रोवेव ओवन के अंदर मृत मिली दो महीने की बच्ची, मां पर हत्या का शक

Team VFMI by Team VFMI
March 25, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
mensdayout.com

Delhi Shocker | Two-Month-Old Girl Found Dead Inside Microwave Oven; Mother Prime Suspect

43
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

राष्ट्रीय राजधानी से सामने आए एक बेहद चौंकाने वाले मामले में दो महीने की एक बच्ची सोमवार दोपहर दक्षिण दिल्ली स्थित अपने घर में माइक्रोवेव ओवन के अंदर में मृत पाई गई। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, क्योंकि परिवार ने आरोप लगाया है उसने ही उसकी हत्या की होगी।

क्या है मामला?

मृतक अनन्या का शव माइक्रोवेव ओवन के अंदर मिला था। ओवन को घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में रखा गया था। घटना की जानकारी होने पर उसकी दादी और कुछ पड़ोसी उसे खोजने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। पुलिस ने कहा कि उस समय बच्चे के पिता डिपार्टमेंटल स्टोर में थे, जिसे वह पास में चलाता है।

एनडीटीवी से बात करते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 3.15 बजे बच्ची की मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। जयकर ने कहा कि बच्ची के माता-पिता, गुलशन कौशिक और डिंपल कौशिक से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

मां पर हत्या का शक

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बच्चे की मां, जो इस मामले में मुख्य संदिग्ध है, वो बच्ची के जन्म को लेकर काफी परेशान थी। सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि अनन्या का जन्म इस साल जनवरी में हुआ था और तभी से बच्ची की मां परेशान थीं। वो इस पर अपने पति से भी लड़ाई लड़ चुकी थी।

दंपति का एक चार साल का बेटा भी है। एक पड़ोसी, जिसने पुलिस को बच्ची की मौत की सूचना दी, उसने कहा कि बच्ची की मां ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था जिसके बाद उनकी सास ने शोर मचाया। उन्होंने कहा कि हमने शीशा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए, हमने देखा कि महिला अपने बेटे के साथ बेहोश पड़ी थी, लेकिन दो महीने की बच्ची अनन्या गायब थी।

मीडिया से बात करते हुए बच्चे के दादा ने आरोप लगाया कि मैं नीचे सो रहा था, लेकिन शोर सुनकर उठ गया। मुझे बताया गया कि बच्ची लापता है। हम सभी ने आस-पास के घरों और गलियों की तलाशी ली, टैंकों और कमरों की जांच की। कुछ देर बाद कुछ लड़के छत पर गए और वहां एक कमरा खोला। उन्होंने देखा कि बच्ची का शव एक पुराने ओवन में छिपा हुआ था और वह मर चुकी थी। हमें लगता है कि उसकी मां ने ही उसे मार डाला, क्योंकि वह घर पर अकेली थी। वह बच्चे से नाखुश थी।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली HC ने 12 साल से अलग रह रहे कपल की शादी को किया रद्द, पत्नी ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराई थी झूठी आपराधिक शिकायत

दिल्ली में 33 वर्षीय ITBP कांस्टेबल ने वैवाहिक कलह से परेशान होकर खुद को मारी गोली

ARTICLE IN ENGLISH: 

Delhi Shocker | Two-Month-Old Girl Found Dead Inside Microwave Oven; Mother Prime Suspect

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: लिंग पक्षपाती कानूनसमानता समान होनी चाहिएसोशल मीडिया चर्चाहत्या
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)