• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

अदालत में चल रहे गुजारा भत्ता मामले के बीच पूर्व जवान ने सिविल कोर्ट के बाहर पत्नी को मारी गोली, सास भी घायल

Team VFMI by Team VFMI
June 14, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Ex-Army Man Shoots Estranged Wife Outside Civil Court Amidst Ongoing Alimony Case

57
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

महाराष्ट्र के पुणे से सामने आए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक पूर्व सैनिक ने मंगलवार (7 जून) को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी अलग हुई पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान ने अपनी सास पर भी गोली चला दी। यह घटना पुणे से करीब 70 किलोमीटर दूर शिरूर में सिविल कोर्ट परिसर के पास हुई।

क्या है पूरा मामला?

दीपक पांडुरंग धवले (45) एक रिटायर्ड सेना के जवान हैं। उनकी शादी मंजुला धवले (40) से हुई थी। दंपति की 14 और 10 साल की दो बेटियां हैं। घरेलू विवादों के कारण, मंजुला पिछले कुछ महीनों से अपने माता-पिता के घर अपनी बेटियों के साथ रह रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिलिंद मोहिते ने कहा कि मृतक महिला मंजुला और दीपक का घरेलू विवाद चल रहा था और उसने कोर्ट में गुजारा भत्ता का मामला दायर किया था। मामले की सुनवाई के लिए वह अपनी मां के साथ शिरूर पहुंची तो दीपक ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दीपक ने अपनी सास तुलसाबाई रंगनाथ ज़ाम्ब्रे (55) पर भी गोलियां चलाईं। हालांकि, उन्हें मामूली चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिनदहाड़े गोलीबारी लोक निर्माण विभाग (PWD) परिसर के अंदर हुई, जो अदालत परिसर से सटा हुआ है।

हत्याकांड

दीपक और उनके भाई संदीप, दोनों ठाणे जिले के अंबरनाथ से गुजारा भत्ता के संबंध में निर्धारित अदालत की सुनवाई के लिए एक ऑटो रिक्शा में शिरूर गए। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि शुरू में तीनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से मंजुला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में यह अंतिम सुनवाई थी।

मंजुला खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि उसके आसपास भीड़ जमा हो गई थी। उनमें से कुछ ने उसे घायल मां के साथ अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि गोलीबारी दोपहर 12 बजे के आसपास लोक निर्माण विभाग के परिसर में हुई, जो सिविल कोर्ट के बगल में स्थित है।

धवले भाई बाद में उसी ऑटो-रिक्शा में भाग गए, जिसमें वे आए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें रंजनगांव के पास पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर गिरफ्तार कर लिया। देशमुख ने आगे कहा कि हमने दीपक धवले और उसके भाई संदीप दोनों को गिरफ्तार किया है। रंजनगांव थाने के स्थानीय कर्मचारियों ने उनका पीछा किया और हथियार भी बरामद कर लिया।

फिलहाल बेरोजगार था पति

शिरूर पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेशकुमार राउत ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि धवले ने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जब वह रिटायरमेंट के बाद एक निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। राउत ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक होने के कारण उन्हें लाइसेंस मिल गया। धवले ने करीब एक साल तक एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम किया। फिलहाल, वह बेरोजगार है।

दीपक के मामा की बेटी थी मंजुला

राउत ने कहा कि मंजुला दीपक के मामा की बेटी थी, जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को सूचना दी। दीपक निराश था, क्योंकि उसकी पत्नी और बेटियां उसके साथ नहीं रह रही थीं। उसने दावा किया कि वह अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए रिटायरमेंट के बाद मिले पैसे का उपयोग करना चाहता था। इसके अलावा पत्नी द्वारा गुजारा भत्ता का मामला दायर किए जाने के बाद वह काफी परेशान था।

Ex-Army Man Shoots Estranged Wife Dead Outside Civil Court Amidst Ongoing Alimony Case; Mother-in-Law Out Of Danger

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: Alimonymurderpune
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
http://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

राजस्थान: पिता ने अपनी बहू पर लगाया डॉक्टर बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

अदालतों को अग्रिम जमानत देने में संकोच नहीं करना चाहिए, जब अभियुक्त पीड़िता के कस्टडी की लड़ाई में पेरेंट्स के रूप में शामिल हो: केरल HC

March 12, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

राजस्थान: पिता ने अपनी बहू पर लगाया डॉक्टर बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

अदालतों को अग्रिम जमानत देने में संकोच नहीं करना चाहिए, जब अभियुक्त पीड़िता के कस्टडी की लड़ाई में पेरेंट्स के रूप में शामिल हो: केरल HC

March 12, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India