साइबर सिटी के नाम से मशहूर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की पुलिस (Gurugram Police) ने एक महिला को कई पुरुषों के खिलाफ कथित तौर पर रेप और मारपीट का फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में 31 मई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब महिला के खिलाफ IPC की धारा 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2022 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शहर के सहारा मॉल में काम करने वाले बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि PCR (पुलिस की गाड़ी) पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करते हुए घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मौके से सुरक्षित निकल रही है। पूर्वी DCP नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों और सहारा मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ में भी महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार पाए गए।
अधिकारी ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की हर एंगल से जांच की गई। कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया। इसके बाद फर्जी FIR को रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला द्वारा झूठे आरोप लगाने और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.