• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

पुलिस की मौजूदगी में ससुर की पिटाई करने करने वाली दिल्ली की महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, बुजुर्ग को मारे कई थप्पड़

Admin by Admin
September 11, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

FIR Against Delhi Woman Cop Who Thrashed Father-in-Law

26
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

दिल्ली पुलिस की एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पर बुजुर्ग ससुर की बेरहमी पिटाई करने का आरोप लगा है। यह मामला राजधानी के लक्ष्मी नगर इलाके का है, जहां महिला पुलिसकर्मी ने लोकल पुलिस के सामने ही अपने बुजुर्ग ससुर की बेरहमी से पिटाई कर डाली। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान लोकल पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया। पिटाई की ये पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना लक्ष्मी नगर में स्थित बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर हुई जहां विजेंद्र गुप्ता (66) अपनी पत्नी वीना (62) के साथ रहते हैं। बुजुर्ग दंपत्ति ने बताया कि उनके बेटे अंकुर गुप्ता ने 2020 में बल्लभगढ़ निवासी चंचल से शादी की थी। हालांकि, शादी के चार महीने बाद ही चंचल ने अंकुर से झगड़ा कर ली और अपने मायके चली गई। बुजुर्ग दंपति का बहु के साथ फिलहाल कोर्ट में केस चल रहा है। वह कथित तौर पर ससुराल वालों की सारी संपत्ति अपने नाम कराना चाहती थी और इस वजह से वह बुजुर्ग दंपति की पिटाई करती रहती है।

दिल्ली की महिला पुलिसकर्मी द्वारा अपने बुजुर्ग ससुर को अपनी मां और एक अन्य पुलिसकर्मी के सामने पीटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज की। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ससुर से लंबे समय से झगड़ा चल रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एएसआई के खिलाफ IPC की धारा 323/427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, डीसीपी पूर्व प्रियंका कश्यप ने शीर्ष अधिकारियों से महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। रविवार 4 सितंबर को आरोपी महिला अधिकारी अपनी मां के साथ बुजुर्ग के घर पहुंची और दरवाजे में तोड़फोड़ की। वीडियो क्लिप में सब-इंस्पेक्टर थप्पड़ मारने से पहले अपनी ससुराल वालों से बहस करती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी महिला बुजुर्ग ससुर को थप्पड़ मार रही है। एक के बाद एक उसने कई थप्पड़ जड़ दिए। उस दौरान दिल्ली की लोकल पुलिस भी वहां मौजूद थी, लेकिन किसी ने भी महिला सब इंस्पेक्टर को कुछ नहीं कहा। बल्कि, बुजुर्ग ससुर की पिटाई देखते रहे। घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मामले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

WATCH VIDEO | FIR Against Delhi Woman Cop Who Was Caught On Camera Thrashing Father-in-Law | Domestic Violence By Daughter-in-Laws

WATCH VIDEO | FIR Against Delhi Woman Cop Who Was Caught On Camera Thrashing Father-in-Law | Domestic Violence By Daughter-in-Laws

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Admin

Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)