राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके (Shahbad Dairy Murder Case) में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की पिछले सप्ताह उसके प्रेमी ने चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है। साहिल नाम के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी 20 साल का है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार 28 मई की शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी।
आरोपी साहिल ने साक्षी को 16 बार चाकू मारा था और आधा दर्जन बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से इसके उलट एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद को लेकर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला?
Punemirror.com के मुताबिक, पुणे के वाघोली में मामूली विवाद को लेकर 21 वर्षीय लड़के की उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना सोमवार 29 मई तड़के सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक युवती का मृतक से प्रेम प्रसंग था और दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे। मृतक युवक पिछले कुछ महीनों से वाघोली इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहा था।
आरोपी लड़की रविवार 28 मई की रात उसके साथ उसके फ्लैट में पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जो देखते ही देखते काफी आगे बढ़ गया और बात हत्या तक पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक लड़के पर हमला करने के लिए लड़की ने कथित तौर पर धारदार चाकू का इस्तेमाल किया। घटना में लड़की को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पुणे पुलिस के मुताबिक लड़के को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में लोनीकांड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी लड़की की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.