राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते एक निर्दोष शख्स को हनीट्रैप में फंसाकर रेप के फर्जी मामले में जेल भिजवाने का प्लान बना रही एक महिला सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल अभी 2 लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि युवती द्वारा शख्स के साथ अश्लील वीडियो बनाकर लाखों की उगाही करने का भी प्लान था। हालांकि, उससे पहले ही उसका भंडाफोड़ हो गया।
क्या है पूरा मामला?
Tricitytoday.com के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आकाश यादव नाम के पीड़ित ने हाल ही में थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोस्ती करके एक महिला ने उसे थाना बिसरख क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाई थी। जब वह वहां पर पहुंचा तो महिला ने उसे नशीली गोलियां खिला दी और उसकी कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपने मोबाइल में बना ली।
पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद लड़की उसके खिलाफ फर्जी रेप का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने लगी। बाद में शख्स को उस पर शक होने पर उसने घटना की शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला अर्पणा और उसके एक साथी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुआ हनीट्रैप का शिकार
पुलिस के मुताबिक, साल 2021 में गाजियाबाद के पुठी गांव के प्रधान वीरेंद्र यादव की पुष्पेंद्र आदि से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी भी हुई थी। वीरेंद्र पक्ष के कई लोग इस मामले में जेल भी गए। इस मामले में समझौता नहीं हो रहा था। वीरेंद्र प्रधान ने नोएडा के होशियारपुर गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार सपा नेता पुष्पेंद्र प्रमुख से मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों को फर्जी रेप केस में फंसाने की योजना बनाई। ताकि उसके पुराने मामले में समझौता हो सके। इसके साथ ही उससे पैसे उगाही का भी प्लान था।
इसके बाद पुष्पेंद्र प्रमुख ने अपने यहां किराए पर रहने वाली आरोपी महिला अर्पणा को इस काम के लिए तैयार कर लिया। अर्पणा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फर्जी प्रोफाइल बनाई और उसने आकाश यादव से संपर्क किया और फिर बातचीत के बाद उसे मिलने के लिए बुलाई। इस दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलकार पिला दी और उसके साथ वीडियो बना ली। बाद में फिर ब्लैकमेल करने लगी।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.