उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) से शादी टूटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन और उसकी मां की अजीब हरकतों के चलते दूल्हे ने ऐन मौके पर शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की मां ने नशे में डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया था। दूल्हे के परिवार का दावा है कि दुल्हन को फ्लाइंग किस करते हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए देखा गया, जबकि उसकी मां ने सिगरेट पी और शादी में उपस्थित लोगों के चेहरे पर धुआं उड़ाया। वह कथित तौर पर उन्हें किस देते हुए भी देखी गईं। इन घटनाओं से घबराए दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के फंक्शन में दूल्हे की सास कथित तौर पर सिगरेट पीते-पीते नाच रही थी। अपनी सास को देखकर दूल्हे का दिमाग घूम गया और उसने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। जैसे ही उसने देखा की शादी के फंक्शन में दुल्हन की मां सिगरेट फूंक रही है तो उसने तुरंत शादी के सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी। इससे दोनों परिवारों में जमकर जंग छिड़ गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में रहने वाले युवक की शादी गंवा कस्बे की लड़की से हुई थी।
बताया जा रहा है कि शादी के दिन तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। दूल्हे पक्ष के लोग खुशी में नांचते-गाते बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचे थे। इसके बाद द्वारचार की रस्में शुरू हुईं। आरोप है कि इस दौरान वहां खड़ी दुल्हन की मां ठीक से थाली भी नहीं पकड़ पा रही थी। कथित तौर पर वह नशे में थी। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दुल्हन की मां डीजे पर डांस करने लगी। आरोप है कि दुल्हन की मां ने डीजे पर डांस करने के दौरान सिगरेट के कश भी ले लिए।
इतना ही नहीं मिली जानकारी के मुताबिक, दुल्हन ने भी शादी के दौरान लोगों से हाथ मिलाकर उनको फ्लाइंग किस किया। ये देख कर दूल्हे को अजीब लगा और उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि दुल्हन की मां ने शराब पी रखी थी। वो इतने नशे में थी कि थाली तक नहीं पकड़ पा रही थी। साथ ही उन्होंने लड़की वालों के कहने पर दोनों तरफ का खर्च भी उठाया था। उन्होंने कहा कि इतना सब देखने के बाद रिश्ता तोड़ना पड़ा।
पंचायत में नहीं हो सका फैसला
दोनों परिवारों के विवाद को सुलझाने के लिए फिर पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई सुलह नहीं हो पाई। मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हे का फैसला सुनकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन दूल्हा इस शादी के लिए राजी नही हुआ। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी दुल्हन को लेकर वापस लौट गए और ये शादी होने से पहले ही खत्म हो गई। फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.