• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

उत्तराखंड: पूर्व राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, अपनी पोती से रेप के ‘झूठे’ आरोपों से थे परेशान

Team VFMI by Team VFMI
June 4, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Hem Rajendra Bahuguna Dies By Suicide Uttarakhand

69
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तराखंड (Uttarakhand) से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में पूर्व राज्य मंत्री हेम राजेंद्र बहुगुणा (Hem Rajendra Bahuguna) ने पुलिस की मौजूदगी में अपने घर के पास एक ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एच आर बहुगुणा एक वरिष्ठ राजनेता और वर्तमान में रोडवेज कर्मचारी नेता थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बहुगुणा पारिवारिक विवाद में बहू द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों से आहत थे। परिजनों ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप में दर्ज मुकदमे को गलत बताया है, जिसके चलते उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

क्या है पूरा मामला?

एचएम बहुगुणा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित भगत कॉलोनी के रहने वाले थे। वह घर में पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहते थे। वह पूर्व राज्य मंत्री थे। वर्तमान में वह रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा वह एक बिजनेसमैन भी थे, जिनके पास शहर में एक बड़ा बार और रेस्टोरेंट था। वह इसी साल 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, बहुगुणा के घर में काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस वजह से आए दिन घरवालों के बीच झगड़ा होता रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहुगुणा को परिवार के एक सदस्य की ओर से 40 लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।

बहू ने दर्ज कराया पॉस्को केस

अपना जीवन समाप्त करने से लगभग दो दिन पहले, बहुगुणा की बहू ने अपनी पोती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए उनके खिलाफ POCSO के तहत मामला दर्ज कराई थी। उनके बेटे के अनुसार, आरोप झूठे थे और उनके पास इसके लिए सबूत थे। बहुगुणा कथित तौर पर इन आरोपों से बहुत परेशान थे और इस तरह उन्होंने अपना जीवन समाप्त कर लिया।

खुदकुशी

बुधवार दोपहर बहुगुणा एक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और सभी के समझाने के बावजूद उन्होंने खुद को गोली मार ली। पुलिस उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि पीड़ित की आत्महत्या के पीछे जो भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की बातचीत से जो सामने आया है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक कैरियर

एचआर बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल में रोडवेज कर्मचारी के रूप में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के साथ अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में बहुगुणा बीजेपी में शामिल हो गए और कर्मचारी संगठनों से भी जुड़े रहे। वह लंबे समय तक इंटक मजदूर संघ के राज्य स्तरीय नेता भी रहे। वे कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, रोडवेज में संयुक्त परिषद से भी जुड़े रहे। वह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संघ के राज्य सचिव और परिवहन संघ के पूर्व संगठन मंत्री भी रह चुके हैं।

Former Minister Of State H R Bahuguna Dies By Suicide; Was Troubled By ‘False’ Allegations Of Raping His Grand Daughter

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजउत्तराखंडफ़र्ज़ी बलात्कार मामलालिंग पक्षपाती कानूनहेम राजेंद्र बहुगुणा
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)