हरियाणा के हिसार (Hisar of Haryana) से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ब्लैकमेलर महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर एक ही गांव के दो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे करीब 4 लाख 55 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी महिला और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम अंजू, जबकि उसके साथी का नाम पाला राम है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस गैंग का मुख्य सरगना फतेहाबाद CIA स्टाफ में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी है, जिसे पुलिस बचा रही है। पीड़ित के मुताबिक, पुलिसकर्मी का नाम केस से निकाल दिया गया है। पुलिस कर्मचारी की उसके पास रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें कि वह समझौता करने की गुहार लगा रहा है। महिला पीड़ितों के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय अपने पर्स में स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद महिला और उसका साथी दोनों रेप की फर्जी शिकायत करने के बहाने थाने में पहुंचकर वहां से अपनी फोटो खींचकर पीड़ितों के पास भेजते थे। जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलते थे।
एक ही गांव दो लोगों को बनाया शिकार
महिला ने एक ही गांव के दोनों लोगों को अपना शिकार बनाया। महिला ने गैंग के अन्य साथियों के साथ साजिश रचकर अपना पहला शिकार कालीरावण गांव के रमेश को बनाया। रमेश से पैसे ऐंठने के बाद उसने उसी गांव के ही सुखदेव सिंह को निशाना बनाया। महिला अंजू उर्फ सुमन और सुखदेव की शारीरिक संबंध बनाते हुए की वीडियो भी बना ली। फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दी। पैसे लेने के बाद भी महिला और उसके साथी उन्हें परेशान करते रहे। जिसके बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा मदद की गुहार लगाई।
पीड़ित ने सुनाई आपबीती
शिकायतकर्ता रमेश ने बताया कि दिसंबर 2022 में महिला ने उसे कॉल करके अपना नाम सुमन बताया था। वह उसे अग्रोहा मोड पर स्थित होटल जगत पैलेस में मिली। मिलने के बाद महिला के सहयोगी पाला राम ने उसकी थाने में बैठी की फोटो भेजी, जिसे देखकर वह घबरा गया।
इसी का फायदा उठाते हुए पालाराम ने मुकदमा दर्ज ना करवाने एवं वीडियो वायरल न करने के बदले में उससे पैसे मांगे। रमेश ने अपने मामा के लड़के शमशेर के ‘फोन पे’ से पाला राम के खाते में एक लाख रुपए से डलवाए। साथ ही मोहित से 25 हजार रुपए भिजवाए।
मोबाइल से भेजी वीडियो
शिकायकर्ता सुखदेव ने भास्कर को बताया कि उसका मोबाइल नंबर पालाराम ने ही महिला को उपलब्ध करवाया था। महिला अंजू ने अपने आप को सुमन बताया और 18 फरवरी को मन्नत होटल में मिली। इस दौरान उसने शारीरिक संबध बनाए। इसके दो घंटे के बाद पाला राम ने उसे फोन करके बताया कि तेरी वीडियो बन चुकी है। फिर दूसरे मोबाइल से महिला ने उसे वीडियो भेजी। फिर पालाराम ने फोन कर उसे कहा कि महिला ने थाना सदर में गलत काम करने की शिकायत दे रखी है।
फिर पाला राम ने फतेहाबाद के CIA में कार्यरत पुलिस कर्मचारी से बात करके 80,000 रुपए में समझौता किया। पुलिस ने अपनी जांच में अंजू के पाला राम से मिलकर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने एवं फर्जी FIR दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोपों को सही पाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पहले भी हनीट्रैप के मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)