राजस्थान के कोटा से एक और पति के खुदकुशी (Husband’s Suicide) का मामला सामने आया है। जहां 33 वर्षीय चेतन ने इसी महीने 15 फरवरी को अपने कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई को पास वाले कमरे में एक पर्स मिला था, जो चेतन का था। जब पर्स की जांच की गई तो उसमें चिट्ठियां मिली, जिसे लेकर परिजन थाने पहुंचे। शख्स ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाया आरोप
चेतन के परिवार को पर्स से सुसाइड नोट लिखी पांच चिट्ठियां मिली हैं। इसमें चेतन ने अपने सास-ससुर एवं पत्नी को अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। चेतन के पिता आत्माराम ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी में चेतन सबसे छोटा था। पिता के मुताबिक, साल 2015 में कपल की शादी हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं। शादी के चार साल बाद उसकी पत्नी के कहने पर चेतन अपने घरवालों से अलग रहने लगा था। कुछ महीने बाद दोनों पति-पत्नी भी अलग हो गए। इसके बाद पत्नी, दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई और उसके बाद से ही चेतन तनाव में रह रहा था।
सास-ससुर ने की 5 लाख रुपये की मांग
पिता आत्माराम ने भास्कर को बताया कि चेतन के सास-ससुर उससे पांच लाख रुपए और मकान में से पत्नी का हिस्सा मांग रहे थे। करीब तीन साल से दोनों परिवारों में इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। अपनी जीवनलीला समाप्त करने से 10 दिन पहले चेतन अपने जीजा के साथ जयपुर बात करने गया था। ससुराल वालों ने चेतन के जीजा की एक नहीं सुनी और दोनों वापस कोटा लौट आए।
आत्माराम ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे चेतन अपनी मां को काम के सिलसिले में कहीं छोड़कर आ गया। इसके बाद पीछे से उसने कमरे में फांसी लगा ली। उसके कान में हेडफोन लगा हुआ था और मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। खुदकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेतन का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस का बयान
महावीर नगर थाना SI अवैध सिंह ने अखबार को बताया कि 15 फरवरी को युवक ने घर मे खुदकुशी कर लिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया था। परिवार वालों ने सुसाइड नोट लिखी चिट्ठियों के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी है। शिकायत के आधार पर मामले में आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)