• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

UP: नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोप में बड़ी बहन समेत 7 गिरफ्तार, अवैध संबंधों के बारे में पता चलने के बाद बहन ने हत्याकांड की रची साजिश

Team VFMI by Team VFMI
July 4, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Lakhimpur Kheri Girl Plans Younger Sister's Gangrape & Murder

33
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां लखीमपुर खीरी जिले में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ चार लोगों द्वारा पहले कथित रूप से गैंगरेप किया गया और बाद में उसकी बड़ी बहन के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार को हुई और पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला?

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात की शिकार हुई लड़की की बड़ी बहन का अन्य अभियुक्तों में से चार युवकों से नाजायज संबंध था, जिसका वह विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

उन्होंने बताया कि इसी रंजिश को लेकर बड़ी बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया और उसे शौच के बहाने गन्ने के खेत में लेकर गई, जहां घटना को अंजाम दिया गया। बाद में लड़की का गला उसके दुपट्टे से घोंट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

एसपी संजीव सुमन ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को 13 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी, दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ कथित रूप से चार लोगों के गैंगरेप किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतका की बड़ी बहन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि चार युवकों ने लड़की की हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया था और लड़की की बड़ी बहन ने आरोपियों की मदद की थी। आरोपियों की उम्र 18 से 19 साल के बीच है।

अधिकारी ने बताया कि मौका-ए-वारदात पर छह युवक और लड़की की बहन मौजूद थी। उनमें से रणजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित और संदीप चौहान ने लड़की के साथ गैंगरेप किया था जबकि दीपू और अर्जुन रखवाली कर रहे थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। फिलहाल आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Uttar Pradesh Girl Plans Teen Sister’s Gang Rape & Murder As Victim Learnt Of Her Illicit Relations With Four Men

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #CrimeHasNoGendergangrapeIn the Newsuttar pradesh
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)