• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

हरियाणा:  शादी के सिर्फ 4 दिन बाद एग्जाम का बहाना बना दुल्हन ससुराल से फरार, हीरे का सेट और 17 तोला सोना भी साथ ले गई

Team VFMI by Team VFMI
February 5, 2023
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Looteri Dulhan India (Representation Image)

65
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari of Haryana) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन शादी के महज चार दिन बाद ससुराल से फरार हो गई। पति अपनी पत्नी को कॉलेज में एग्जाम दिलाने के लिए खुद छोड़कर आया था, लेकिन उसके बाद वह वापस ससुराल नहीं आई। शक होने पर घर की तलाशी ली तो हीरे का सेट और 17 तोला सोना भी गायब मिला। पति ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर निवासी अजय कुमार की शादी 26 जनवरी को धारूहेड़ा की रामनगर कॉलोनी निवासी दिव्या नाम की लड़की के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। बकायदा दुल्हन लेने अजय धारूहेड़ा में दिव्या के घर बारात लेकर भी गया। शादी के महज तीन दिन दिव्या ससुराल में ही रही और चौथे दिन गहने लेकर फरार हो गई।

30 जनवरी को हो गई फरार

अजय ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पत्नी दिव्या को शहर के सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय में एग्जाम के लिए छोड़कर आया था। दिव्या ने बताया था कि उसका कॉलेज में एग्जाम है। लेकिन एग्जाम समाप्त होने के बाद जब शाम तक दिव्या घर नहीं पहुंची तो वह उसे ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अजय ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

लाखों के गहने भी अपने साथ ले गई

अजय कुमार ने बताया कि रात तक दिव्या का पता नहीं चलने पर उसे एवं उसके परिवार को उस पर शक हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने घर को चेक किया। अजय का आरोप है कि घर की अलमारी में रखा हीरे का सेट और 17 तोला सोने के आभूषण घर से गायब मिले। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)