सोशल मीडिया पर अमेरिका का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जेंडर रूढ़िवादिता को तोड़ने के प्रयास में अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में दो लड़के दोस्त साड़ी पहनकर पहुंच गए। यहीं नहीं, ये दोनों दोस्त लड़कियों की तरह पूरी तरह से बन संवरकर शादी स्थल पर पहुंचे थे। अमेरिका के शिकागो (Chicago in US) राज्य में अपने भारतीय दोस्त की शादी में दो लड़कों का साड़ी पहने ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर जेंडर कपड़ों के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए एक चर्चा शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में देसी दुल्हे के दोस्त भारतीय लुक में कमाल के लग रहे हैं। दोनों ने भारतीय पारंपरिक साड़ी के साथ बिंदी भी लगाई। अपने दोस्तों को साड़ी में देख दुल्हा अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाया। वीडियो में आप दुल्हन को भी देख सकते हैं, जो ये जानने की कोशिश कर रही थी कि आखिर चल क्या रहा है। दोनों दोस्तों के आउटफिट को ऑनलाइन काफी पसंद किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अपने दोस्त की शादी में साड़ी पहनकर तैयार हो रहा लड़का दिख रहा है। दोनों लड़कों ने साड़ी के साथ-साथ महिलाओं की तरह मेकअप किए और बिंदी भी लगवाए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।
भारतीय दूल्हे ने जैसे ही अपने दोनों दोस्तों को साड़ी में देखा वह हंसी से लोट-पोट हो गया। उसने झुककर दोनों को सलाम किया। जैसे ही लड़के के दोस्त शादी स्थल पर पहुंचे दुल्हन भी ठहाके लगाकर हंसने लगी। इस अजीबोगरीब वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर (Chicago Wedding Videographers)’ ने शेयर किया है। ‘शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर’ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “शादी की एक आम सुबह, जिसमें दूल्हे के दो बेस्ट मैन मिशिगन एवेन्यू में साड़ी पहनकर पहुंचे। यों में टहल रहे हैं।”
COMING AT INDIAN WEDDINGS SOON#InternationalMensDay #VoiceForMen pic.twitter.com/ZrLhDBrn1t
— Voice For Men India (@voiceformenind) November 16, 2022
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)