कहते हैं कि अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य को पा सकता है। हम आप को एक ऐसे शख्स से मिलवा रहे हैं, जिसकी हौंसलों की उड़ान को देखकर आप खुद दांतो तले उंगली दबा लेंगे। हम सभी जानते हैं कि ब्रेकअप से निपटना किसी शख्स के लिए कितना मुश्किल होता है। हालांकि, एक शख्स के लिए ब्रेकअप प्रेरणा बन गया।
जी हां, दरअसल उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ‘बहुत मोटा’ होने के कारण छोड़ दिया था, उसके बाद उसने दिन रात मेहनत कर अपना 70 किलो वजन कम कर दिया। किसी दूसरे के लिए जिम जाने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन पुवी (Puvi) नाम के टिकटॉक यूजर ब्रेकअप के बाद अपने आप में ऐसा बदलाव किया कि अब वह ऑनलाइन स्टार बन गया है।
‘बहुत मोटा’ होने के कारण गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया
टिकटॉक स्टार पुवी को उनकी गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया था और इसका मुख्य कारण था उनका भारी वजन…। उस समय पुवी का वजन करीब 139 किलो ग्राम था। अधिक वजन होने के कारण वह हमेशा जैकेट पहनते थे। एक दिन ‘बहुत मोटा’ होने का हवाला देते हुए उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया। डेली स्टार के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद पुवी ने खुद पर काम करने, लाइफस्टाइल बदलने और जिम जाने का फैसला किया।
ब्रेकअप के बाद पुवी अपने शरीर में परिवर्तन लाने की कसम खाई और उसने वह कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता। ताजा तस्वीरें देखने के बाद निश्चित रूप से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अब अपने फैसले पर पछता रही होगी। लड़के में आए आमूलचूल परिवर्तन और उनकी प्रेरक यात्रा ने उन्हें ऑनलाइन स्टार बना दिया है। उनका शरीर अब सिक्स पैक में बदल गया है।
पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।
इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।
हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.