• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

आंध्र प्रदेश: नाबालिग बेटी को एक्ट्रेस बनाने के लिए जबरन हार्मोन ग्रोथ की दवाएं दे रही थी मां

Team VFMI by Team VFMI
June 5, 2023
in ताजा खबरें, सोशल मीडिया चर्चा, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Mom forces hormone pills on minor ‘to make her an actor' in Andhra Pradesh (Representation Image)

26
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम (Vizianagaram in Andhra Pradesh) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपनी नाबालिग बेटी को हार्मोन ग्रोथ की जबरन दवाएं दे रही थी, ताकि वह फिल्मों में काम कर सके। लड़की की शिकायत पर आंध्र प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने हाल ही में लड़की के घर से उसका रेस्क्यू किया। नाबालिग लड़की ने चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर एक व्यक्ति की मदद से कॉल की थी।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी मां पिछले 4 सालों से उसे जबरन हॉर्मोन ग्रोथ की गोलियां दे रही थी। नाबालिग इनके साइड-इफेक्ट्स के कारण होने वाले दर्द को सहन नहीं कर पा रही थी। इतना ही नहीं दवा लेने से मना करने पर वह उससे मार पिटाई भी करती थी। इसके बाद लड़की ने 1 जून को चाइल्डलाइन में शिकायत दर्ज कराई और उसके अगले दिन यानी दो जून को उसे मां के चंगुल से आजाद करवाया गया। चाइल्ड लाइन ने लड़की की शिकायत को पुलिस को सौंप दिया है।

नाबालिग ने बताई आपबीती

कक्षा 11वीं की छात्रा ने बताया, “मेरी मां शरीर में बदलाव लाने के लिए मुझे कुछ गोलियों का ओवरडोज दे रही थी। जब भी मैं गोलियां खाती थी तो बेहोश हो जाती थी और अगले दिन मेरे शरीर में सूजन आ जाती थी। इससे मुझे बहुत दर्द होता है। जिसके कारण मेरी 11वीं की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।” लड़की ने यह भी बताया कि मां ने उसके घर आए कुछ लोगों से संबंध बनाने के लिए भी प्रताड़ित किया, ये लोग फिल्म मेकर्स होने का दावा कर रहे थे।

लड़की ने कहा कि दवा लेने से इनकार करने पर वह मारती थी। नाबालिग ने अपनी शिकायत में आगे कहा है, “वह (मां) मुझे इंटरमीडिएट पूरा करने के बाद फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं के साथ कमिटमेंट के लिए तैयार करना चाहती है। जब भी मैं दवा लेने से मना करती, वह मुझे पीटती। और बिजली के झटके देने की धमकी भी देती थी।” शिकायत मिलते ही राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष केसली अप्पा राव, पुलिस टीम के साथ लड़की के घर गए और उसे अपने साथ ले गए।

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पिता के राजेश कुमार ने उसकी मां को तलाक दे दिया था। उसने बाद में किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली, जिसकी कुछ साल बाद मृत्यु हो गई। अप्पा राव ने TOI को बताया कि लड़की ने पहले 112 डायल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में उसने 1 जून को किसी अन्य व्यक्ति की मदद से चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर डायल किया। आयोग ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए नाबालिग की शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अधिकारियों को लड़की को दी जाने वाली दवाओं को टेस्टिंग के लिए भेज दिया है।

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India