• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

बेंगलुरु के गूगल मैनेजर की भोपाल में बंधक बनाकर करवाई जबरन शादी, अब लड़की के परिजन मांग रहे 40 लाख रुपये

Team VFMI by Team VFMI
October 25, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Pakadwah Vivah India (Representation Image)

30
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेंगलुरु ऑफिस में कार्यरत एक गूगल मैनेजर को बंधक बनाकर एक लड़की के परिजनों ने उस लड़की की उससे उसकी जबरन शादी करवा दी। इतना ही नहीं उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के बाद अब लड़की के परिजन लड़के से 40 लाख से ज्यादा रुपए की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर लड़के ने भोपाल के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़के का आरोप है कि नशे की गोली खिलाकर उसकी शादी एक लड़की से जबरदस्ती करवा दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित की पहचान गणेश शंकर के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि भोपाल की रहने वाली सुजाता नाम की लड़की उसके साथ IIM शिलांग में पढ़ाई करती थी। इस दौरान दोनों ने साथ में MBA किया और कॉलेज के दौरान ही दोनों की पहचान हुई। फरियादी युवक शंकर अभी बेंगलुरु में रहते हैं और दिग्गज अमेरिका कंपनी गूगल में सीनियर मैनेजर के तौर पर नौकरी कर रहे हैं।

लड़की ने एक दिन युवक को फोन कर भोपाल बुलाई और फिर उसके परिजनों ने कमरे में बंद कर उसे नशीला खाना खिला दिया। इसके बाद उसकी जबरन युवती के साथ शादी करा दी गई। अब उसे दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की बात कहकर ब्लैकमेल किया जा रहा है और लाखों रुपये की मांग की जा रही है। पैसे नहीं देने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों ने सुजाता के साथ उसकी कुछ तस्वीरें क्लिक कीं और अब 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का बयान

पीड़ित की शिकायत पर कमला नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुजाता के परिवार के सदस्यों कमलेश सिंह, शैवेश सिंह और विजेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में कमला नगर थाना प्रभारी अनिल बाजपेई ने इंडिया टुडे को बताया कि युवक की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक ने शिकायत की थी कि उसे धोखे में रखकर भोपाल बुलाया गया और फिर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई। इस दौरान उसकी कुछ तस्वीरें भी ले ली गईं जिसके आधार पर अब उससे 40 लाख रुपए की मांग की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने IPC की धारा 294, 323, 342, 384, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)