• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

राजस्थान: फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

Team VFMI by Team VFMI
November 24, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Rajasthan Woman Chops Off Husband's Private Part Over Altercation (Representation Image)

30
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

राजस्थान के बाड़मेर (Barmer of Rajasthan) से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। पति का आरोप है रात में सोते समय उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच झगड़ा इस बात पर हुआ था कि रात के समय पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस बीच पत्नी ने भी महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर जिले के भलीसर निवासी युवक की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही कपल के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पीड़ित पति के तरफ से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया है कि कुछ समय पहले ही जब वह रात समय में सो रहा था, तो उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी।

इसी बात को लेकर कपल के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद पति सो गया। फिर कुछ समय बाद पत्नी ने ब्लेड से सो रहे पति का प्राइवेट पार्ट पर कट दिया। इसके बाद वह तेज-तेज चिल्लाने लगा तो परिवार के अन्य सदस्य उठे और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लेकर गए।

पत्नी ने दर्ज कराई दहेज प्रताड़ना का मामला

इस मामले पर बाड़मेर के ASP रपतसिंह जैतावत ने बताया कि पीड़ित युवक की शादी आटे साटे में हुई है। पति-पत्नी किसी ना किसी बात पर झगड़ा करते रहते थे। पहले पत्नी ने महिला थाने में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, इसके बाद पति ने पत्नी पर उसका प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

कक्षा VII में महिला रिश्तेदार द्वारा मेरा यौन उत्पीड़न किया गया था, मैं लंबे समय तक परेशान रहा: एक्टर पीयूष मिश्रा

March 8, 2023
voiceformenindia.com

UP: बेटे और बहू के खराब बर्ताव से दुखी बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की अपनी 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

March 8, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)