अपराध का कोई जेंडर (Crime Has No Gender) नहीं होता है। आज कल कई बहूएं अपने ससुराल वालों के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद जेंडर आधारित कानूनों का लाभ उठा रही हैं। जुलाई 2020 में मुंबई (Mumbai) से सामने आए एक मामले में एक बहू ने अपनी करोड़पति सास के साथ पहले घरेलू हिंसा की और बाद में उसने संपत्ति हड़पने के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या भी कर दी थी।
क्या है पूरा मामला?
32 वर्षीय आरोपी महिला अंजना दिनेश पाटिल (Anjana Dinesh Patil) को मुंबई में चेंबूर की पेस्टुम सागर कॉलोनी में अपने आवास पर अपनी 70 वर्षीय सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मृतका की पहचान संजना पाटिल (Sanjana Patil) के रूप में हुई, जिसे गंभीर चोटें होने पर राजावाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां अंजना ने बताया कि उसकी साल बाथरूम में फिसल कर गिर गई। हालांकि, रहस्यमय मौत की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि संजना की बहू ने ही संपत्ति हड़पने के लिए बुजुर्ग की हत्या कर दी थी।
बैकग्राउंड
संजना के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। कपल की कोई संतान नहीं थी और इस तरह उन्होंने अपने पति के भाई के बेटे दिनेश को गोद ले लिया। मृतक महिला के चार फ्लैट थे- दो चेंबूर में और दो वर्ली में…। उसने तीन फ्लैट किराए पर दिए थे और चौथे में अपने दत्तक पुत्र और उसकी पत्नी के साथ रहती थी। बेहद अमीर होने और फ्लैटों को किराए पर देकर पैसा कमाने के बावजूद, संजना शहर के घाटकोपर इलाके में एक जैन मंदिर के बाहर भीख मांगती थी।
पुलिस ने कैसे सुलझाया केस?
पुलिस ने बताया कि संजना को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके परिवार ने दावा किया कि वह बाथरूम में गिर गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हालांकि संजना के शरीर पर करीब 14 चोट के निशान और गर्दन पर खिंचाव के निशान देखकर डॉक्टरों को हत्या का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नए सिरे से मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ के दौरान शुरू में आरोपी बहू ने जांच अधिकारियों को सहयोग नहीं किया। पुलिस को तब सुराग मिला जब उसकी छोटी बेटी ने अधिकारियों को बताया कि उसकी मां और दादी ने सुबह लड़ाई की थी।
एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि बुढ़िया भीख मांगती थी और घर में कहीं पैसे छिपा देती थी जिसके कारण दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। अधिकारियों को आरोपी बहू के अंत:वस्त्र में मृत महिला के सोने के आभूषण भी मिले।
Mother-in-Law, Owner Of 4 Apartments Begged Outside Jain Temple; Murdered By Daughter-in-Law
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)