• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

पति के साथ झगड़ा होने के डर से महिला ने दर्ज कराई गैंगरेप की फर्जी शिकायत, दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़

Team VFMI by Team VFMI
April 26, 2023
in ताजा खबरें, पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Rape Case Cannot Force Man To Fulfil Promise To Marry: Ahmedabad Court

90
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज (Southeast Delhi’s Kalindi Kunj) एरिया में एक 22 वर्षीय रोहिंग्या महिला (Rohingya woman) द्वारा इस साल फरवरी में आरोप लगाया गया था कि उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। इस खबर ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को हिलाकर रख दिया था। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की जांच में महिला के साथ गैंगरेप की घटना झूठी निकली है। दरअसल, दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला का अपहरण नहीं किया गया था। वह पति के साथ झगड़े के बाद अपने एक दोस्त के यहां रहने के लिए चली गई थी। जब वह दो दिन बाद अपने घर लौटी, तो उसने अपहरण और गैंगरेप की एक फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई, क्योंकि उसे अपने पति के साथ झगड़ा होने की आशंका थी।

क्या है पूरा मामला?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह मामला 26 फरवरी को तब सामने आया था, जब महिला अपनी एक साल की बेटी के साथ कालिंदी कुंज थाने आई और कहा कि 22 फरवरी की देर रात कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन से चार अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और दो दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। उसने आरोप लगाया था कि उसे एक अनजान घर में ले जाया गया, जहां उसे रखा गया और दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसे 24 फरवरी को एक स्थानीय निवासी ने बचाया था और बाद में उसने विकासपुरी इलाके में छोड़ दिया।

पुलिस का बयान

DCP (दक्षिणपूर्व) राजेश देव (Rajesh Deo) ने कहा कि महिला अपने पति के साथ विकासपुरी कैंप में रहती है। चूंकि आरोप गंभीर के थे, इसलिए कई टीमों को तैनात किया गया और अपराधियों को तुरंत पकड़ने का निर्देश दिया गया। महिला रोहिंग्या शरणार्थी है और उसने अन्य संगठनों से भी संपर्क किया था। पुलिस की टीमों को उसके घर, कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन (अपराध स्थल), विकासपुरी क्षेत्र और कालिंदी कुंज में अन्य शरणार्थी शिविरों में भेजा गया था।

महिला ने अपनी शिकायत में जिन जगहों का नाम लिया था, उन सभी जगहों पर भी टीमें भेजी गईं। आरोपी का पता लगाने के लिए 300 से अधिक TSRs का विश्लेषण किया गया और महिला को बचाने वाले स्थानीय लोगों का पता लगाने के लिए कई छापे मारे गए।

देव ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस की तलाशी से कुछ नहीं निकला। शिकायतकर्ता के पड़ोसियों से पूछताछ की गई और उन्होंने पूरी तरह से अलग बयान दिया। साथ ही, कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास के CCTV फुटेज में 22 फरवरी को महिला को अपने बच्चे के साथ अकेले घूमते हुए देखा गया। इसके बाद उसे एक ई-रिक्शा में जाते हुए देखा गया। रूट मैप तैयार किया गया तो पता चला कि महिला मदनपुर खादर एक्सटेंशन इलाके में गई थी। इसके बाद इलाके में रहने वाले उसके रिश्तेदारों और दोस्तों की पहचान की गई।

दोस्त ने किया खुलासा

उसके दोस्तों में से एक अकबर अली से जब पूछताछ की गई और उसने खुलासा किया कि महिला दो दिनों तक उसके घर पर रही और यहीं से उसने अपहरण की फर्जी सूचना दी। अली की पत्नी ने भी बयान की पुष्टि की और कहा कि महिला अपने पति से लड़ने के बाद उनके पास आई थी। कपल के मुताबिक महिला उनके घर आई और दो दिन वहीं रुकी।

अधिकारी ने कहा कि जब वह अपने घर वापस गई, तो उसके पति ने उससे उसके ठिकाने के बारे में पूछा। अली और उसके परिवार को बचाने के लिए महिला ने अपने पति से झूठ बोला था। वह अपने पति से डरती थी और उसके साथ झगड़ा नहीं चाहती थी। इसलिए उसने झूठ बोला कि उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मेडिकल टेस्ट भी किया और महिला और उसके पति से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने कहा कि पूरी तरह से जांच में यह साबित हो गया है कि महिला ने झूठ बोला था। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस को गुमराह करने के लिए वे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India