अमेरिका के कोलोराडो (Colorado of US state) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 31 वर्षीय महिला पर एक नाबालिग युवक का जबरन यौन शोषण करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि महिला पर यौन शोषण के आरोप सिद्ध होने के बावजूद वह जेल जाने से बच गई है। यह मामला पिछले साल का है, जब महिला को यौन संबंध बनाने के बाद गिरफ्तार किया गया था और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया था।
क्या है पूरा मामला?
एक 31 साल की महिला ने 13 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, यौन शोषण के बावजूद महिला जेल जाने से बच गई, जबकि उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। दरअसल, पीड़ित पक्ष के वकील और महिला के वकील के बीच एक समझौता हो गया था, जिसके मुताबिक आरोपी महिला एंड्रिया को यौन अपराधी तो माना गया था। लेकिन इस डील की वजह से उसे जेल नहीं जाना पड़ा। एंड्रिया ने इस डील को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, बच्चे की मां इस समझौते से खुश नहीं है।
महिला के प्रति सहानुभूति दिखाए जाने पर मां ने जताई नाराजगी
पीड़ित बच्चे की मां इस समझौते से खुश नहीं है। मां ने इस डील को लेकर नाराजगी जताई है। नाबालिग की मां ने कहा है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी ने मेरे बेटे का बचपन चुरा लिया है। वह अभी महज 14 साल का है और इस समय वह एक बच्चे का पिता है। उसके साथ बहुत गलत हुआ है और उसे अब पूरी जिंदगी इसी के साथ जीना पड़ेगा। लड़के की मां ने आगे कहा कि अगर पीड़ित लड़की होती और किसी पुरुष ने ऐसा कृत्य किया होता तो उसे सजा जरूर मिलती। हालांकि, इस मामले में आरोपी एक महिला है, इसलिए उसके साथ सहानुभूति दिखाई जा रही है।
फिलहाल, आरोपी महिला एंड्रिया सेरानो (Andrea Serrano) पर पीड़ित नाबालिग के माता-पिता का भरोसा तोड़ने, यौन शोषण और हमला करने के आरोप में फाउंटेन पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद एंड्रिया की पिछले साल गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के वक्त वह प्रेग्नेंट थी और बाद में एक बच्चे को जन्म भी दिया था। बच्चा अब महिला की देखरेख में रहता है। फिलहाल, वह जेल से बाहर है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)