राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक और पति के आत्महत्या करने की दुखद खबर सामने आई है। जयपुर की गलियों से शुरू हुई एक कपल की लव स्टोरी का लंदन में खौफनाक अंत हो गया। मालवीय नगर सेक्टर-2 के रहने वाले राजकुमार आहुजा के बेटे 38 वर्षीय सुमित ने लंदन के चेरिट रोड पर एक अपार्टमेंट के छठे फ्लोर की बालकनी से कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सुमित ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया है। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी की वजह पत्नी का कथित अफेयर बताया है।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुमित की 15 साल पहले 2007 में लव मैरिज हुई थी, लेकिन उसकी लव स्टोरी 25 साल पुरानी थी। मालवीय नगर में रहकर सुमित ने अपनी MBA तक की पढ़ाई पूरी की। सुमित की गर्लफ्रेंड भी मालवीय नगर में ही रहती थी। काफी सालों तक एक साथ रहने के बाद 2007 में दोनों ने शादी कर ली। उस वक्त सुमित की उम्र 23 साल और उसकी गर्लफ्रेंड की 22 साल थी। इसके बाद साल 2008 में लंदन की एक कंपनी में सुमित की नई नौकरी लग गई। जिस वजह वह अपनी पत्नी को लेकर वहीं शिफ्ट हो गया।
एक ही साथ पढ़ते थे कपल
चचेरे भाई यश वाधबानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुमित और वो लड़की (अब पत्नी) एक ही स्कूल के एक ही क्लास में पढ़ते थे। सुमित के परिवार में मम्मी-पापा और बहन हैं। जबकि पिता राजकुमार आहुजा का टेक्सटाइल का बिजनेस था और मां मीना डॉक्टर हैं। क्लासमेट से अफेयर का पता चलने पर परिवार ने जब समझाया तो सुमित उनके खिलाफ खड़ा हो गया। उस वक्त वह घरवालों को धमकी देकर कहता था- उसके (गर्लफ्रेंड) बिना मर जाऊंगा।
पत्नी का चल रहा था अफेयर
साल 2016 में सुमित को ब्रिटेन की नागरिकता भी मिल गई थी। 2019 में वह ब्रिटेन में पार्टनरशिप में एक कंपनी शुरू की। इसके बाद सुमित ने ब्रिटेन में कंपनी, दो फ्लैट्स के साथ करोड़ों रुपए कमाए। चचेरे भाई यश ने भास्कर को बताया सुमित ने भले ही करोड़ों रुपए कमा लिए, लेकिन उसके जिंदगी में सुकून नहीं था।
सुमित की पत्नी का कथित अफेयर रचित नाम के किसी लड़के के साथ चल रहा था। ब्रिटेन में रहने वाले रचित को लेकर दोनों के बीच में कई बार झगड़ा भी हुआ। भाई ने बताया कि पत्नी ने सुमित को सबसे दूर कर दिया था, इसलिए वो अपने परेशानी किसी से शेयर नहीं करता था। अंदर ही अंदर घुटता रहता था।
डिप्रेशन में चला गया था पति
रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल पहले उसकी पत्नी ने कोर्ट में तलाक की फाइल लगा दी। दूसरी तरफ अपने प्यार को बचाने के लिए सुमित ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। अपने बचपन का प्यार इस तरह खुद से दूर होता देख सुमित डिप्रेशन में चला गया।
आत्महत्या
दैनिक भास्कर के मुताबिक, 16 सितंबर को सुमित ने लंदन स्थित अपने फ्लैट पर दोस्तों को पार्टी दी थी। दोपहर करीब 4 बजे पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त चले गए। इसके बाद किसी बात को लेकर सुमित और उसकी पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। उसके कुछ देर बाद सुमित ने छठे फ्लोर पर अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।
सुमित के अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर गिरने पर तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले तो फर्श पर सुमित लहूलुहान पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी की वजह अपनी पत्नी का कथित अफेयर बताया है।
सुसाइड नोट
सुमित ने खुदकुशी से तीन मिनट पहले अपनी 35 वर्षीय बहन हर्षिता को व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। हर्षिता शादी के बाद ब्रिटेन के मैनचेस्टर में शिफ्ट हो गई थी। भाई का सुसाइड नोट मिलते ही बहन के होश उड़ गए। उसने जयपुर में अपने घरवालों को ये सुसाइड नोट भेजकर सुमित की मौत के बारे में जानकारी दी।
पुलिस का बयान
मालवीय नगर SHO धर्मराज चौधरी ने बताया कि 16 सितंबर की रात पुलिस कंट्रोल रूम को एक सुसाइड की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मालवीय नगर के पते पर पहुंचे। मालवीय नगर में मिले बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटे सुमित के ब्रिटेन में सुसाइड के बारे में जानकारी दी। सुमित के संबंध में जानकारी लेकर हम वापस लौट आए थे।
आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स
पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)













