• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

UP: महिला की हत्या के आरोप में दो साल सजा काटने के बाद कोर्ट ने दिव्यांग शख्स को किया बरी, महाराष्ट्र में जिंदा पाई गई महिला

Team VFMI by Team VFMI
December 19, 2022
in पुरुषों के लिए आवाज, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Unnao Woman Found Alive After Man Spends Two Years In Jail On Charges of Her Murder (Image: Dainik Bhaskar)

37
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश (UP) से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग शख्स जिंदा महिला की हत्या के आरोप में दो साल तक जेल में रहा। यह मामला यूपी के उन्नाव कहा है, जहां शादीशुदा महिला की हत्या में फंसाए गए दिव्यांग को कोर्ट ने अब दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है। आरोपी युवक ने इस फर्जी केस में साल 2018 से 2020 तक दो साल तक जेल में रहा। इसके बाद से वह जमानत पर बाहर था।

क्या है पूरा मामला?

देनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखनखेड़ा का है। योगेंद्र कुमार अवस्थी ने थाना कोतवाली पर 20 मार्च 2018 को एक लिखित तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी श्रद्धा देवी 8 मार्च 2018 को इंटर की परीक्षा देने गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद पता चला कि पड़ोस में रहने वाले दोस्त प्रमोद कुमार वर्मा के साथ वह चली गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर खोजबीन शुरू की।

महिला का जला हुआ शव मिला

करीब एक महीने बाद 2 अप्रैल 2018 को आसीवन थाना क्षेत्र के शेरपुरकला गांव के बाहर नहर के पास एक महिला का जला शव मिला था। जिस पर प्रधान कृष्णपाल यादव की तरफ से अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट आसीवन थाना में दर्ज कराई गई। शव जला होने से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। डॉक्टरों ने DNA सैंपल सुरक्षित किया था। 27 मई 2018 को मृतका की चूड़ी, कपड़े एवं फोटो से योगेंद्र और उसके परिजनों ने शव की पहचान श्रद्धा गुप्ता के रूप में की।

पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

बाद में पति ने पड़ोस के दिव्यांग प्रमोद कुमार वर्मा पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कहीं और ले जाकर जलाने का भी आरोप लगाया। बाद में आसीवन पुलिस ने सदर कोतवाली में दर्ज केस को भी मुकदमे सें संबंध में जोड़ दिया। आसीवन थाना के तत्कालीन विवेचक प्रमोद वर्मा ने 9 जून 2018 को आरोपी प्रमोद कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

DNA रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने 3 सितंबर 2018 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। साल 2020 में मौजूदा SO राजेश सिंह ने मृत महिला के DNA सैंपल का मिलान कराने के लिए माता पिता का DNA सैंपल लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था। हालांकि, डीएनए रिपोर्ट मैच नहीं हो सका, जिसके बाद यह मामला उलझ गया। पुष्टि हो गई कि शव श्रद्धा का नहीं था। वह किसी और महिला का शव था। इसके बाद पुलिस की अपील पर अक्टूबर 2020 में प्रमोद वर्मा को जमानत मिल गई।

जिंदा पाई गई महिला

इस मामले की पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। उसी समय 2020 में श्रद्धा के नाम का ATM घर पहुंचा तो परिजन चौंक गए। दरअसल, श्रद्धा महाराष्ट्र के एक नर्सिंग होम में नौकरी कर रही थी। श्रद्धा ने एक्सिस बैंक के ATM के लिए अप्लाई किया था। इसमें उसने गलती से उन्नाव से बना आधार कार्ड लगा दिया। आधार कार्ड में उन्नाव वाले घर का पता होने से ATM उसके घर पहुंच गया। परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया, जिसके बाद पुलिस श्रद्धा की तलाश में लग गई। श्रद्धा किसी काम से महाराष्ट्र से ट्रेन से उन्नाव आ रही थी, तभी पुलिस ने उसे कानपुर सेंट्रल से हिरासत में ले लिया और मामले का खुलासा किया। महिला के जिंदा पाए जाने के बाद बुधवार को अपर सत्र न्यायालय ने दिव्यांग प्रमोद कुमार वर्मा को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। साथ ही विवेचक तत्कालीन SO सियाराम एवं थानाध्यक्ष आसीवन जयशंकर को विवेचना में बरती गई लापरवाही का दोषी ठहराया। अधिकारी के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई होगी।

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India