• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

महाराष्ट्र: जिस महिला की हत्या के आरोप में बेगुनाह शख्स 14 महीने तक जेल की सजा काटा वह जिंदा मिली

Team VFMI by Team VFMI
February 25, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
mensdayout.com

Unnao Woman Found Alive In Maharashtra After Man Spends 14-Months In Jail For Her Murder

115
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) के एक व्यक्ति को जिस महिला की हत्या के आरोप में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी, वह बाद में महाराष्ट्र में जीवित और बेफिक्री से काम करते हुए पाई गई है। यह मामला अक्टूबर 2020 का है।

क्या है पूरा मामला?

22 मार्च 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जुराखानखेड़ा निवासी योगेंद्र कुमार ने इसी मोहल्ले के रहने वाले प्रमोद वर्मा के खिलाफ आसिवन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कुमार ने वर्मा पर उनकी पत्नी श्वेता गुप्ता के अपहरण का आरोप लगाया था।

12 दिन बाद 2 अप्रैल 2018 को थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। पति कुमार को पहचान के लिए बुलाया गया था, और उन्होंने दावा किया कि शरीर पर बने सामानों और कपड़ों के आधार पर वही उनकी पत्नी है।

इसके बाद कथित आरोपी वर्मा को तत्कालीन एसओ सियाराम वर्मा ने गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां जज जयशंकर सिंह ने उन्हें जेल की सजा सुनाई। प्रमोद ने 14 महीने जेल में बिताए, जबकि अपने मुकदमे के लिए वह अदालत की तारीखों में हमेशा उपस्थित रहे।

महिला जीवित मिली

घटनाओं के एक चौंकाने वाले मोड़ में सच्चाई तब सामने आई जब मुंबई में एक बैंक अकाउंट का एटीएम कार्ड महिला के मूल गांव के पते पर पहुंच गया, क्योंकि उसका आधार (पहचान) कार्ड उसी पर रजिस्टर्ड था।

महिला के परिवार से एटीएम कार्ड की जानकारी मिलने के बाद एसओ राजेश सिंह ने कोर्ट से जली महिला की डीएनए रिपोर्ट अपने हाथ में ली। इसके बाद श्वेता की बेटी गौरी और अन्य रिश्तेदारों का डीएनए टेस्ट कराया गया। वही मृत महिला के शरीर के डीएनए से मेल नहीं खाया और इसने पुलिस को अपनी जांच फिर से खोलने के लिए मजबूर किया।

तलाशी शुरू करने के बाद महिला आसिवन के मियागंज चौराहे के पास जिंदा मिली। मामले का भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी आनंद कुलकर्णी ने सम्मानित किया और 10 हजार रुपये का इनाम दिया।

महिला की सफाई

श्वेता ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें श्रद्धा और मुन्नू बाबू गुप्ता ने गोद लिया था। आठवीं कक्षा पूरी करने के बाद उसकी शादी कुमार से कर दी गई। पति के व्यवहार से नाखुश वह परीक्षा देने के बहाने घर से निकल गई।

जब वह मुंबई पहुंची तो शबाना नाम की महिला ने श्वेता को महाराष्ट्र के अहमदनगर में नौकरी दिलवाई। बाद में वह अविनाश नाम के एक व्यक्ति के साथ रहने लगी।

अभी भी लावारिस है शव

पुलिस के लिए अब मुख्य चुनौती यह जांचना है कि वह शव किसका था। एसपी ने कहा कि अब प्रमोद वर्मा को जेल से रिहा किया जाएगा और असली दोषियों के खिलाफ भी विस्तृत जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक मासूम के 14 महीने जेल में बिताए गए बहुमूल्य समय का क्या होगा? झूठे आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले पति की जांच क्यों नहीं होती? शव के डीएनए और लापता पत्नी का मिलान नहीं करने वाले अधिकारियों से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है। भारत में न्याय एक सापेक्ष शब्द है।

ये भी पढ़ें:

UP: पति ने पत्नी को रोजाना नहीं खिलाया अंडा तो प्रेमी के साथ भाग गई महिला, पढ़िए क्या है पूरा मामला

ससुराल वालों से नाराज नवविवाहित महिला ने पिलाई जहर वाली चाय, 18 महीने के मासूम को भी मार डाला

ARTICLE IN ENGLISH:

Unnao Woman Found Alive In Maharashtra After Man Spends 14-Months In Jail For Her Murder

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजमहाराष्ट्रलिंग पक्षपाती कानूनहत्या
Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India

योगदान करें! (८०जी योग्य)