• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी पुरुषों के लिए आवाज

Bengaluru Road Rage: टक्कर मारने के बाद महिला कार चालक ने युवक को बोनट पर 1 KM तक घसीटा, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Team VFMI by Team VFMI
January 23, 2023
in पुरुषों के लिए आवाज, सोशल मीडिया चर्चा, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Woman drives car with man on bonnet for 3-4km in Bengaluru (Image: Screen Grab)

73
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला कार चालक द्वारा एक युवक को कार से टक्कर मारने के बाद करीब एक किलोमीटर तक सरेआम रोड पर घसीटा गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों की कार में टक्कर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान महिला ने युवक को अश्लील इशारा किया और उसे कार की बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटा था।

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु में पिछले सप्ताह शुक्रवार को हुई ‘रोड रेज’ की इस घटना में व्यक्ति को कार के बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया। इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दर्शन नामक एक व्यक्ति को कार पर बैठने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कार को कथित तौर पर प्रियंका नाम की एक महिला चला रही थी।

पुलिस के मुताबिक, दर्शन की कार और प्रियंका की कार के बीच ज्ञानभारती मेन रोड पर सुबह टक्कर हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका की कार दर्शन की कार से कथित तौर पर टकरा गई थी, जिसके बाद दर्शन अपनी कार से बाहर आ गया। जब दर्शन ने प्रियंका की कार को रोकने और उसमें सवार लोगों से बात करने की कोशिश की, तो प्रियंका ने कथित तौर पर कार की गति तेज कर दी और वहां से फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस डर के मारे कि कहीं वह कार के नीचे आकर कुचल न जाए, दर्शन तेजी से कूदा और कार के बोनट पर चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद प्रियंका की कार करीब एक किलोमीटर तक चली और इस दौरान दर्शन कार के बोनट पर ही बैठा रहा।

इस घटना को लेकर प्रियंका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हाल ही में इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना में साहिल नामक एक युवक ने 71 वर्षीय मुथप्पा शिवयोगी थोंटापुर को अपने स्कूटर से घसीटा था।

साहिल ने बुजुर्ग व्यक्ति की गाड़ी में टक्कर मार दी थी और वहां से भागने का प्रयास करते हुए एक किलोमीटर तक उस बुजुर्ग को सड़क पर घसीटा था। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में देखा था। पेशे से प्रकाशक मुथप्पा (71) की बोलेरो गाड़ी में स्कूटर सवार साहिल ने पीछे से टक्कर मार दी थी और जब मुथप्पा ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। राहगीरों ने साहिल को रोक लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।

VIDEO:

#Bengaluru | Driver Priyanka drags victim Darshan S on car's bonnet for nearly 3-4 kms in road rage incident.

🔹️Priyanka has been booked

🔹️Priyanka's husband Pramod has filed counter complaint against Darshan for outraging his wife's modesty#VoiceForMen#CrimeHasNoGender pic.twitter.com/76ZC2PoGaj

— Voice For Men India (@voiceformenind) January 21, 2023

Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below

Donate to Voice For Men India

If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)

Donate Now (80G Eligible)

Follow Us

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
hindi.mensdayout.com

पत्नी को अंतरिम गुजारा भत्ता देने के दौरान नहीं, एडल्ट्री का फैसला बाद में होगा: दिल्ली हाई कोर्ट

0
hindi.mensdayout.com

ब्रिटेन की अदालत ने दुबई के शासक को तलाक के रूप में पत्नी को 5,500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता देने का दिया आदेश, पढ़िए सबसे महंगे Divorce की पूरी कहानी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को स्वीकार करने वाली पत्नी बाद में तलाक के मामले में इसे क्रूरता नहीं कह सकती: दिल्ली HC

October 9, 2023
voiceformenindia.com

बहू द्वारा उत्पीड़न की शिकायत के बाद TISS की पूर्व डॉयरेक्टर, उनके पति और बेटे पर मामला दर्ज

October 9, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

पंजाब एंड हरियाणा HC ने विवाहित पुरुष और तलाकशुदा महिला के साथ रहने पर जताई आपत्ति, व्यक्ति की पत्नी को 25,000 रुपये देने का दिया आदेश

October 9, 2023
voiceformenindia.com

पतियों पर हिंसा का आरोप लगाने वाली महिलाओं को मध्यस्थता के लिए भेजने के खिलाफ PIL दायर

October 9, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India