बिहार के सुपौल (Supaul of Bihar) में 35 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी थी, क्योंकि वह उसके प्यार में रास्ते का कांटा बन गया था। पति को दोनों के मिलने-जुलने के बारे में पता चल गया था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
क्या है पूरा मामला?
19 फरवरी को किराना दुकानदार 28 वर्षीय अजय कुमार विश्वास की हत्या सीने में गोली मारकर की गई थी। हत्या का आरोप अजय की पत्नी और महिला के प्रेमी पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही रेकी कर अजय की हत्या करवाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। अजय और रीना की 2008 में शादी हुई थी। कपल के 14 साल और 13 साल के दो बच्चे हैं।
हत्या के लिए दी एक लाख रुपये की सुपारी
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या के लिए एक लाख रुपए की सुपारी दी थी। महिला ने सुपारी किलर को 38,000 रुपए एडवांस में दे दिए थे। इसके बाद 19 फरवरी की रात हत्यारों ने शख्स की हत्या कर दी। तमाम कोशिशों के मुताबिक, महिला अपने जुर्म को छिपा नहीं सकी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया। फिलहाल, सुपारी किलर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।
पत्नी का था नाजायज संबंध
पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पत्नी का प्रेमी से नाजायज संबंध था। पति को इस बात की जानकारी हो गई है। वह प्रेमी से मिलने से पत्नी को रोकता रहता था और यही बात आरोपी महिला को चुभती थी। सुपौल एसपी डी अमरकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक अजय की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी उसका प्रेमी विनोद पासवान (29 वर्ष) और रेकी करने वाला सुमित कुमार सिंह शामिल है।
पुलिस का बयान
एसपी डी अमरकेश ने बताया कि अजय की हत्या सीने में गोली मारकर की गई थी। इसके बाद अजय की पत्नी ने रोने का ड्रामा किया। लेकिन मृतकों की बड़ी बहन रेणू देवी ने फर्द बयान पर सुपौल सदर थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसमें अजय की पत्नी और उसके प्रेमी को आरोपी बनाया गया था।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विनोद कुमार पासवान और अजय के बीच बीते साल छठ के करीब झगड़ा हुआ था। तब विनोद ने अजय को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने जब विनोद कुमार पासवान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद रीना देवी को भी हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)