बिहार के सारण (Bihar Saran) में एक महिला IAS ऑफिसर पर एक होमगार्ड के जवान से मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। सारण की उपविकास आयुक्त (DDC) प्रियंका रानी (Priyanka Rani) पर होमगार्ड को पीटने का आरोप लगा है। प्रियंका रानी के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान अशोक साह ने DDC पर खुद की पिटाई करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अधिकारी द्वारा अपने आवास गेट के बजाय सड़क पर ड्यूटी करने से इनकार करने पर होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह (Ashok Kumar Sah) को कथित तौर पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। बुरी तरह से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, होमगार्ड जवान की महिला IAS अधिकारी के घर ड्यूटी लगी थी। लेकिन जवान का कहना है कि अधिकारी ने जबरदस्ती दूसरी जगह ड्यूटी करने के लिए कहा था। जब जवान ने अधिकारी की बात मानने से इनकार कर दिया तो IAS ने पहले उसे गालियां दीं और फिर रॉड से जमकर पिटाई कर दी। IAS ऑफिसर प्रियंका रानी छपरा में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह की ड्यूटी अपने घर के बाहर मेन रोड लगाने की बात कही थी। लेकिन होमगार्ड ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और जवान की पिटाई कर दी थी। होमगार्ड पिटाई के बाद काफी घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
होमगार्ड्स वालंटियर एसोसिएशन नाराज
इस घटना ने अब तुल पकड़ लिया है। बिहार होमगार्ड्स वालंटियर एसोसिएशन (Bihar Home Guards Volunteer Association) ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
पिटाई से आक्रोशित होमगार्ड्स वालंटियर एसोसिएशन ने पीड़ित जवान के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पीड़िता जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो वीडियो सामने आए हैं उसमें उसके शरीर पर जख्म के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, DDC ने दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप “आधारहीन” हैं। घायल जवान अशोक कुमार साह का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। साह ने कहा कि वह 29 मई को नाइट शिफ्ट में अधिकारी के आवास पर तैनात थे।
Join our Facebook Group or follow us on social media by clicking on the icons below
If you find value in our work, you may choose to donate to Voice For Men Foundation via Milaap OR via UPI: voiceformenindia@hdfcbank (80G tax exemption applicable)