• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
Voice For Men
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English
No Result
View All Result
Voice For Men
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

महाराष्ट्र: वकील पति की हत्या के आरोप में 21 वर्षीय पत्नी और उसका पुरुष साथी गिरफ्तार

Team VFMI by Team VFMI
September 14, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
voiceformenindia.com

Woman Murders Lawyer Husband In Jalna Maharashtra

28
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsappTelegramLinkedin

महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले में एक वकील के अपने घर पर मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने बुधवार 7 सितंबर को उसकी 21 वर्षीय पत्नी और उसके पुरुष साथी को उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मनीषा लोखंडे और जिले के बदनापुर तहसील निवासी 23 वर्षीय गणेश मिट्टू अगलावे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वकील किरण लोखंडे का जला हुआ शव 1 सितंबर को अंबाद रोड स्थित उनके आवास से मिला था।

पुलिस के अनुसार, लोखंडे का शव मिलने के बाद मनीषा ने फर्जी कहानी बनाकर जांचकर्ताओं को बताया कि रसोई में गैस के रिसाव के कारण आग लग गई थी। जब उसका पति रसोई गैस सिलेंडर बंद करने की कोशिश कर रहा था, तो जलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तब आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

हालांकि, वकीलों के संगठन जालना वकील एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख से मुलाकात की और मौत की गहन जांच की मांग की। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू की और शहर के बाहर मृतक की एक मोटरसाइकिल मिली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद पुलिस ने पाया कि मनीषा अपने दोस्त गणेश के संपर्क में लगातार रहती थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी।

3 महीना पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, किरण लोखंडे ने 3 महीने पहले ही बुलढाणा जिले की मनीषा से शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद मनीषा अपने साथी गणेश के संपर्क में थीं। उन्होंने कथित तौर पर किरण लोखंडे को खत्म करने की योजना बनाई। 30 अगस्त को मनीषा ने गणेश की मदद से कथित तौर पर अपने पति को रॉड से मारा और गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

जांच अधिकारी एसएन वडाते ने कहा कि मनीषा और गणेश ने लोखंडे को खत्म करने की साजिश को कथित तौर पर अंजाम दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद, आरोपी पुणे भी गए, जहां उन्होंने एक दिन बिताया और बाद में जालना लौट आए और किरण लोखंडे की मौत झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Maharashtra | Woman & Her Male Friend Arrested For Murder Of Lawyer Husband Within Three Months Of Marriage | Crimes Against Men

वौइस् फॉर मेंस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team VFMI

Team VFMI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
http://hindi.voiceformenindia.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

राजस्थान: पिता ने अपनी बहू पर लगाया डॉक्टर बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

अदालतों को अग्रिम जमानत देने में संकोच नहीं करना चाहिए, जब अभियुक्त पीड़िता के कस्टडी की लड़ाई में पेरेंट्स के रूप में शामिल हो: केरल HC

March 12, 2023

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

राजस्थान: पिता ने अपनी बहू पर लगाया डॉक्टर बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप

March 12, 2023
voiceformenindia.com

अदालतों को अग्रिम जमानत देने में संकोच नहीं करना चाहिए, जब अभियुक्त पीड़िता के कस्टडी की लड़ाई में पेरेंट्स के रूप में शामिल हो: केरल HC

March 12, 2023
वौइस् फॉर मेंन

VFMI ने पुरुषों के अधिकार और लिंग पक्षपाती कानूनों के बारे में लेख प्रकाशित किए.

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

voiceformenindia.com

“फैमिली कोर्ट ने सहानुभूति खो दी”, मद्रास HC ने पत्नी द्वारा पति को अंतरिम भरण-पोषण का भुगतान करने वाले आदेश को दिया रद्द

March 12, 2023
voiceformenindia.com

महाराष्ट्र: 24 वर्षीय महिला ने सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया रेप का आरोप, पीड़िता अपने पिता और भाई पर भी लगा चुकी है ऐसे आरोप

March 12, 2023
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Voice For Men India

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Voice for Men English

© 2019 Voice For Men India